राज्यसभा चुनाव : विधायकों की बाड़ेवंदी के बीच CM बोले तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को औद्योगिक निवेश से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मध्यप्रदेश से भाजपा के दो उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं, ऐसे में तीसरी सीट को लेकर क्या स्थिति है, तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी। उनकी इस बयान की बात कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है । कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। और और नटराजन को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने नाराजगी भी व्यक्त की थी l जबकि दूसरी तरफ राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर चल रही अटकलों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी केवल दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तीसरी सीट पर प्रत्याशी उतारने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने भाजपा विधायकों को पूरी तरह एकजुट बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने तीसरी सीट को लेकर न तो कोई विशेष रणनीति बनाई है और न ही इस संबंध में कोई निर्देश जारी किया गया है। इसी बीच जहां कांग्रेस अपने विधायकों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं वहीं भाजपा ने भी अपने विधायकों को अभी दो दिन भोपाल में ही रुकने को कहा है l


