कमरहाटी से तृणमूल विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला किया गया है l आरोप है कि शनिवार रात उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके.हालांकि विधायक ने दावा किया कि उस समय वह गाड़ी में नहीं थे, लेकिन आरोप है कि उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की गई l बताया गया कि क्षेत्र में अशांति की सूचना पर मदन मित्रा उस इलाके में गए थे l इसके कुछ ही समय बाद उनकी गाड़ी पर कथित तौर पर हमला हुआ lपुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया l विधायक की गाड़ी पर हमले का वीडियो भी सामने आया है l जिसमें लोग चोर-चोर के नारे लगाते नजर आ रहे हैं l