जबलपुर l रांझी क्षेत्र में दुर्घटनावश गोली लगने के कारण पार्षद का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री की मौत हो गई। फरार चल रहे असामाजिक तत्वों ने गत रात भाजपा नेत्री के घर फिर से पथराव कर दिया था। पति व देवर घर से बाहर निकले से भाजपा नेत्री उन्हें सुरक्षा के लिए राइफल देने जारी रही थी। राइफल देते समय ट्रिगर दब जाने के कारण भाजपा नेत्री को पेट में गोली लग गई। जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।भाजपा नेत्री के घर में गत 28 मई को आपसी रंजिश के कारण प्रवीण रजक तथा पवन रजक ने बमबारी की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे और उन्होंने गत रात भी उनके घर में पथराव कर दिया।पथराव की घटना होने पर उनके पति व देवर घर से बाहर निकल आए थे। भाजपा नेत्री उन्हें सुरक्षा के लिए लाइसेंसी राइफल लेकर देने गई थीं। राइफल देने के दौरान गलती से उसका ट्रिगर दब गया था। राइफल से निकली गोली भाजपा नेत्री के पेट में जा लगी। भाजपा नेत्री को परिजन गंभीर अवस्था में उपचार के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।