जब देखते ही देखते दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया
गुना जिले के कुंभराज कस्बे में दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद एक पक्ष ने पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने और राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


