राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका से घबराई कांग्रेस
भोपाल l बीजेपी ने राज्यसभा के लिए तीसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है l रविवार देर रात तक मुख्यमंत्री निवास पर राज्यसभा को लेकर चली बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है l बीजेपी ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम की घोषणा कर दी है l महेश केवट के नाम की घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए निर्विरोध निर्वाचन नहीं बल्कि चुनाव होगा l देर रात सीएम हाउस में राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर मंत्रणा होती रहीl इस दौरान ओबीसी, एससी-एसटी और आदिवासी वर्ग के नामों पर भी विचार किया गया लेकिन अंत में पिछड़ा वर्ग से आने वाले महेश केवट के नाम पर सहमति बन गई lमहेश केवट वर्तमान में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं. उनके नाम की घोषणा के बाद पॉलिटिकल ड्रामा निश्चित है l क्योंकि कांग्रेस के पास राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए तय मतों से अतिरिक्त विधायक तो हैं, पर कुछ विधायकों को लेकर कांग्रेस संशय में है l सूत्रों की माने तो मीनाक्षी नटराजन के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के नेताओं में असंतोष खुलकर दिखाई दे रहा था और सोशल मीडिया पर भी नजर आया l कांग्रेस के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि भाजपा ने यदि तीसरा प्रत्याशी घोषित किया है तो निश्चित है कि वह इस तीसरी सीट को भी जीतने का भरपूर प्रयास करेगी l


