टीएमसी के राज्य सभा सांसद ने दिया तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा
नई दिल्ली l पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है l टीएमसी के राज्यसभा सांसद शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है l उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है l रॉय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था l शुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा चेयरमैन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है l उन्होंने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है l


