भोपाल l राज्यसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री निवास की दहलीज पर पहुंचीं बीना विधायक निर्मला सप्रे को देखकर सियासी मौसम वैज्ञानिकों ने अपने-अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। बादल तो पहले से ही मंडरा रहे थे, अब लगता है कि राज्यसभा चुनाव में जोरदार बारिश होगी।
    फिलहाल यह तय नहीं है कि यह शिष्टाचार की फुहार है, समर्थन की बौछार है या फिर राजनीतिक मानसून का अग्रिम संकेत। लेकिन इतना जरूर है कि जब-जब चुनाव आते हैं तो चाहते ना चाहते हुए भी बीना विधायक निर्मला सप्रे चर्चा में आ जाती है। अब मीडिया का फोकस भी उन्हीं की तरफ हो चला है l