नरसिंहपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में श्रीराम आरण्यक पहाड़ी चिनकी में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब तक करीब 350 कंटूर ट्रेंच निर्मित किए जा चुके हैं। यह कार्य आगामी 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। कंटूर ट्रेंच निर्माण का कार्य नवांकुर संस्था प्रवाह जन पुनुरुत्थान समिति ग्वारी, अखिल विश्व गायत्री परिवार इकाई चिनकी तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिनकी के सहयोग से निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण के उद्देश्य से कंटूर ट्रेंच बनाए जा रहे हैं, जिनमें वर्षा का जल संचित होकर भूमि के भीतर पहुंचेगा।

      जिला समन्वयम मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि वर्षा जल को अधिकाधिक मात्रा में भू-जल स्तर में वृद्धि करना, पौधों एवं वनस्पतियों को पर्याप्त नमी उपलब्ध कराना तथा माँ नर्मदा को सदानीरा बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण की दिशा में यह अभियान पर्यावरण संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास बन रहा है। इस दौरान जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा स्थानीय समितियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही।