आंधी तूफान और बारिश के बीच देखते ही देखते उड़ गया छत पर लगा सोलर पैनल
मध्यप्रदेश के सीहोर मे तेज बारिश और आंधी के साथ आए मौसम के कहर से सराय वाली मस्जिद क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तीन मंजिला मकान की छत पर लगा सोलर पैनल तेज हवा के कारण उखड़कर पास के मकान पर जा गिरा। सोलर पैनल के गिरने से आसपास के दो मकानों में दरारें आ गईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वहां से एक एक्टिवा गुजर रही थी। उड़कर गिरे सोलर पैनल की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की सहायता की।


