भोपाल । राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है l  कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म मे निकली कमी पर भाजपा ने जताई आपत्ति!
 दूसरी तरफ कांग्रेस विधायकों को रिसोर्ट ले जा रहे हैं विशेष विमान को खबर लिखे जाने तक भोपाल एयरपोर्ट से उड़ने की नहीं मिली परमिशन... कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर विधानसभा के अंदर भी हंगामा हो रहा है l कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने तेलंगाना में लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद विधानसभा परिसर में दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और जमकर नारेबाजी हुई। अब मामले में अंतिम निर्णय रिटर्निंग अफसर को लेना है।रिटर्निंग अफसर के कक्ष के बाहर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जबकि अंदर कानूनी दलीलों का दौर चलता रहा।नामांकन पर आपत्ति के बाद अब पूरे मामले में रिटर्निंग अफसर के फैसले का इंतजार है। राज्यसभा चुनाव के बीच उठे इस विवाद ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।