बालाघाट के वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं और उन्हें 100 करोड़ रुपये का ऑफर भी मिले तो वे बीजेपी में नहीं जाएंगे। विधायक पटेल ने कांग्रेस विधायकों की एकजुटता और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। विधायक ने यह बात वारासिवनी में मंहगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मीडिया से कहीं।