भोपाल l कांग्रेस के विधायक विपिन जैन का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें सिर और पैर में चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार वे सरकारी निवास से कांग्रेस दफ्तर के लिए निकले थे। उनके साथ उनका पीएसओ भी घायल हुआ हैं ,उनकी गाड़ी और ऑटो की टक्कर के बाद ये हादसा हुआ है।

 घायल विधायक को पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वहां अस्पताल में खुद मौजूद रहकर उन्होंने विपिन जैन का इलाज कराया। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने कांग्रेस द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसी में शामिल होने के लिए वे जा रहे थे। और बीच रास्ते मेंं हादसे का शिकार हो गए।