भोपाल l राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस, भाजपा पर हमलावर है वहीं भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टारगेट कर रही है । नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि हमें कांग्रेस के नेता ने ही दस्तावेज मुहैया कराए। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तो प्रेस वार्ता का वीडियो पोस्ट करते हुए दिग्विजय सिंह के मौन रहने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा- दिग्विजय सिंह की खामोशी ही सबसे बड़ा बयान है। प्रेस वार्ता में बार बार आग्रह के बावजूद दिग्विजय सिंह नहीं बोले। वीडियो से सियासी हल्कों में खलबली मच गई है।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले  मामले में अब कोर्ट ही विकल्प है। यदि निर्वाचन आयोग को मामला सौंपा तो वह सुनवाई कर सकता है।