कोर्ट ले जाते समय पूर्व विधायक पर फेंके अंडे,जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, हेलमेट पहनाकर कोर्ट ले गई पुलिस
पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में पूर्व मंत्री उदयन गुहा को जब कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया, तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कोर्ट परिसर के बाहर कुछ लोगों ने नारेबाजी की और उनकी ओर अंडे भी फेंके। स्थिति को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस को उदयन गुहा को हेलमेट पहनाकर वहां से ले जाना पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस का कहना था कि मामले में कई पहलुओं की जांच की जानी है और पूछताछ के लिए हिरासत जरूरी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।


