चौंकाने वाला खुलासा : जब भाजपा की महिला प्रत्याशी को ही बना लिया था बंधक
बंगाल संदेशखाली में TMC गुंडों ने महिलाओं पर बहुत जुल्म किया , रेखा पात्रा नाम की महिला ने इनके खिलाफ महिलाओं का नेतृत्व किया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाम मे दम कर दिया। रेखा को भाजपा ने संदेश खाली से टिकट दे दिया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रेखा के लिए कैंपेन करने संदेशखाली पहुंचे। मंच की और जाते हुए निशिकांत दुबे ने उन्हें रोककर बताया कि जिसके लिए आप कैंपेन करने आए हैं वह गायब है। रेखा का काफी देर से कोई अता-पता नहीं। उन्होंने निशिकांत से रेखा का नंबर मांगा और मंच पर पहुंच गए।
थोड़ी देर में शाह ने स्पीच रोकी और निशिकांत को कहा खबर आ गई वो 300-400 मी. दायरे में है उसे लेकर आओ, दुबे हैरान कहाँ से लाये रेखा को, तभी एक व्यक्ति रेखा को दुबे के सामने ले आया। सब करने पर जब रेखा नही मिली तो दिल्ली से आये शाह को कैसे और कहाँ मिली ? शाह ने रेखा के नंबर से उसकी लोकेशन पकड़ ली थी। दुबे रेखा को मंच पर लेकर आ गए। दुबे के मन में सवाल थे और वह शाह की आंखों में देख रहे थे पर शाह अलग ही मूड में मुस्कुरा रहे थे
हुआ ये शाह की कैंपेन से पहले TMC गुंडों ने रेखा को कब्जे में ले लिया और पास के मकान में बंद कर दिया। शाह ने तुरंत रेखा का नंबर गृह मंत्रालय में IB को भिजवाकर कहाँ कि मेरे भाषण से पहले रेखा मंच पर होनी चाहिए। Iअफसरों ने तुरंत एरिया के सभी टावर्स से रेखा को लोकेट करवाया। मौके पर अतिरिक्त केंद्रीय बल को भेजकर रेखा को छुड़वाया और फिर मंच तक पहुंचाया, जहां निशिकांत दुबे चिंतित खड़े थे। ऑपरेशन की हर सेकंड की रिपोर्ट् शाह को दी गयी। ऑपरेशन का कुल समय था 15 मिनट। ये मत पूछना उन गुंडों का क्या हुआ। पूरे मामले में शाह एकदम कूल रहे। उनके चेहरे ये चिंता कभी दिखाई नहीं दी कि कैंडिडेट गायब है।


