झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव जीत लिया है और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार गए है। नतीजों के बाद, कांग्रेस नेताओं ने कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की आशंका जताई है, क्योंकि पार्टी और उसके सहयोगियों से चुनाव में कड़ी टक्कर की उम्मीद थी। वहीं, झामुमो के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम झारखंड से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। NDA समर्थित राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार परिमल नथवानी की जीत पर BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि NDA को 28 वोट मिले, JMM को 30 और कांग्रेस को 19 वोट मिले। 3 वोट रद्द हो गए। परिमल नथवानी को 28 वोट मिले। विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और ऐसा होना ही था।