व्हाट्सएप ला रहा है नया जोरदार फीचर देखकर हो जाएंगे हैरान
WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित और निजी बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स ऐसे संदेश भेज सकेंगे जिन्हें सामने वाला व्यक्ति केवल एक बार पढ़ पाएगा। संदेश पढ़ने के बाद वह अपने आप चैट से गायब हो जाएगा।
यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। जब कोई यूजर टेक्स्ट मैसेज टाइप करेगा, तब उसे सामान्य तरीके से भेजने के बजाय सेंड बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद एक विशेष मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें "Send as View Once" का विकल्प मिलेगा।
इस विकल्प का चयन करने पर भेजा गया मैसेज केवल एक बार पढ़ा जा सकेगा। जैसे ही रिसीवर संदेश खोलकर पढ़ेगा और चैट से बाहर निकलेगा, वह संदेश अपने आप गायब हो जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।


