पन्ना । जिला अस्पताल के बाहर बीती रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। पहले तो दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान सड़क पर लात-घूंसे चले और पत्नी ने गुस्से में आकर पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार दंपति किसी परिजन का इलाज कराने पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के दौरान या उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पैर से चप्पल निकाली और बीच सड़क पर ही पति की पिटाई शुरू कर दी। पति भी पीछे नहीं हटा और दोनों के बीच धक्का-मुक्की तथा हाथापाई होने लगी।हालांकि बाद में स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से चले गए।