अगर मुझे गिरफ्तार भी कर लिया जाए, तो भी देश भर में चल रहे इस शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को न रोकें!
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने की अपील को दिल्ली पुलिस ने आज खारिज कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शन की इजाज़त सिर्फ़ शाम 5 बजे तक ही थी। हालांकि, दिपके ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते, वे जगह नहीं छोड़ेंगे और साथ ही पुलिस से विरोध प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने का आग्रह भी किया।शाम 5 बजे विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा खत्म होने के बाद, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को खाली कराना शुरू कर दिया। हालांकि, दिपके ने अब एक वीडियो पोस्ट करके आरोप लगाया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने X पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने वाली है। मेरी आपसे अपील है कि अगर मुझे गिरफ्तार भी कर लिया जाए, तो भी देश भर में चल रहे इस शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को न रोकें!


