पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट परिसर में टीएमसी नेता भोला सिंह को उस वक्त भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने उन पर अंडों की बौछार कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालात इतने बेकाबू हो गए कि भोला सिंह को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। वायरल वीडियो में वह पैंट संभालते हुए कोर्ट परिसर से निकलते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।