भोपाल l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर तथा आरआई श्री जयसिंह तोमर एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे l


   योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।