भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी विमेंस नेशन्स कप 2025-26 जीतने पर सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि FIH (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) हॉकी विमेंस नेशन्स कप जीतकर हमारी महिला टीम ने पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। यह सफलता देश की करोंड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा है।