मुरैना / कृषि उपज मंडी समिति, मुरैना ने जानकारी दी है कि व्यापार मंडल मुरैना द्वारा 21 जून 2026 को मंडी कार्यालय में प्रस्तुत ज्ञापन के अनुसार 23 जून 2026 (मंगलवार) को कृषि उपज मंडी मुरैना में समस्त कृषि उपजों के क्रय-विक्रय, नीलामी तथा घोष विपणन संबंधी कार्य पूर्णतः बंद रहेंगे। मंडी समिति ने जिले के कृषक भाइयों से आग्रह किया है कि उक्त दिवस पर अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी परिसर में न लाएं, जिससे उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। समिति ने किसानों से अपने कृषि उत्पादों के विपणन की योजना बनाते समय इस सूचना को ध्यान में रखने की अपील की है।