बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल
मुरैना के आजाद नगर इलाके में बीती रात दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और गंदी -गंदी गालियां भी दीं l घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


