खाद बीज नहीं मिलने से नाराज किसान हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया
सिंगरौली जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के हर्रहवा गांव में एक किसान हाइटेंशन टावर पर चढ़ गया है बताया जा रहा है कि किसान को कृषि विभाग के द्वारा खाद-बीज नहीं दिया जा रहा था जिससे परेशान होकर युवक हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। खाद बीज नहीं मिलने से टावर पर चढ़ने की घटना सामने आने के बाद सिंगरौली जिले के कृषि अधिकारी के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा हो रहा है।


