फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराएं राजस्व अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा
रायसेन। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा ज्ञान भारतम् अभियान के तहत पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन, फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति और राजस्व तथा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम से ज्ञान भारतम अभियान के तहत पांडुलिपियां अपलोड किए जाने की जानकारी लेते हुए कहा कि क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों, मंदिरों, संस्थाओं आदि से सम्पर्क कर उनके पास उपलब्ध पांडुलिपियों को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड कराएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बताएं कि पाण्डुलिपियों का डिजिटलीकरण होने से उनकी मूल सामग्री सुरक्षित रह सकेगी। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एसडीएम को नियमित मॉनटरिंग के लिए भी कहा। इसी प्रकार संबल योजना में पंजीयन के लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार अनुग्रह सहायता राशि के लंबित आवेदनों पर भी शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन तथा राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्रता से निराकरण कराने के लिए कहा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखंडों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ आदि वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।


