बड़वानी। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बड़वानी द्वारा नलजल योजना हस्तांतरण कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत के साथ स्व-सहायता समूह के मध्य जलकर संग्रहण हेतु एमओयू का समारोहपूर्वक जल अर्पण दिवस कार्यक्रम , कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बड़वानी में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिव एवं ग्राम संगठन से स्व-सहायता समूह की दीदियां आदि उपस्थित हुये। जिसमें जनपद पंचायत ठीकरी की ग्राम पंचायत दवाना,पलासिया एवं लखनगांव की नलजल योजना का हस्तांतरण/एमओयू एवं जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत छोटी खरगोन की एमओयू प्रक्रिया संपन्न कर ग्राम पंचायत से समन्वय कर सरपंच-सचिव की उपस्थिति में अनुबंध किया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी, सरपंच, सचिव, स्ववसहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति रही। नलजल योजना हस्तांतरण पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा नलजल योजना के सफल संचालन एवं संधारण के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।