पानी की टंकी पर चढ़कर युवाओं ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा ,पुलिस के हाथ पैर फूले
शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर युवकों के पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना सामने आई है। न्याय नहीं मिलने के कारण युवाओं ने अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया।
पोहरी थाना क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर किसी समस्या या अपराध को लेकर पुलिस के उदासीन रवैये के कारण युवाओं/ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। आक्रोशित युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद ही युवकों को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। दरअसल इनका ट्रैक्टर चोरी हो गया था और पुलिस Fir दर्ज नहीं कर रही थी यह सुबह थाने जाते तो इनको बोला जाता कि शाम को आना और जब यह शाम को थाने जाते तो इनको बोला जाता कि सुबह आना l इससे परेशान होकर इन्होंने यह अनूठा प्रदर्शन किया l इनका कहना है कि उल्टे उनके ऊपर ही 151 की कार्यवाही कर दी गई थी l


