चिल्लाते रहे लोग : ताश के पत्तों की तरह ढह गए कई मकान, भयावह हालात
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है l राज्य केईपन्योर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें हालात की भयावहता बयां कर रही हैं l बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि रास्ते में आने वाली हर चीज को अपने साथ बहाकर ले जा रहा है l सबसे ज्यादा नुकसान मुख्य राजमार्ग पर बने एक पुल को हुआ, जो तेज बहाव के कारण ढह गया l इसके अलावा कई मकान भी बाढ़ की चपेट में आ गए l वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ घर ताश के पत्तों की तरह टूटकर पानी के तेज बहाव में बहते नजर आ रहे हैं l यह दृश्य स्थानीय लोगों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है l हालात को देखते हुए प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं l


