भिंड के गोहद में सड़क हादसे में घायल 31 वर्षीय सचिन तोमर की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव के गोहद पहुंचते ही परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे जाम कर घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को राय की पाली गांव के पास सचिन तोमर की इलेक्ट्रिक बाइक को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आज बुधवार को उसकी मौत हो गई।