एक और सोनम रघुवंशी का कारनामा : मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना..., धक्का मारने के लिए रखा था कोडवर्ड
इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की बहुचर्चित हत्या का मामला तो सबको याद ही होगा l कैसे उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हत्या को अंजाम दिया था l महाराष्ट्र के पुणे से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है l यहां के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने गए युवा कारोबारी केतन की 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई थी l
केतन अग्रवाल की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी l जिसके लिए परिवार में तैयारियां शुरू हो चुकी थी l इस बीच 18 जून को केतन का जन्मदिन था l ऐसे में वह अपनी मंगेतर और दोस्तों के साथ लोहागढ़ के किले पर घूमने गया था l केतन जब किले पर तस्वीरें खींच था l तभी वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया l शुरुआती जांच में इसे तेज हवाओं के बीच केतन का संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरने की घटना मानी गई लेकिन पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ है कि उनकी मंगेतर जो उस समय केतन के बहुत करीब थी उसी ने उसे पीछे से जोर से धक्का दिया, जिससे वह घाटी में गिर गया l इसके बाद उन्होंने उसकी मंगेतर और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया l मर्डर के पीछे असली मकसद क्या था, इसकी जांच शुरू हो गई है..?
पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अब हत्या के पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है l पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों परिवारों ने विवाह समारोह के लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपए में एक महल बुक किया था l जबकि मेहमानों को ले जाने के लिए दो प्लेन भी बुक हुए थे l सोशल मीडिया पर दिख रही एक परफेक्ट लव स्टोरी के पीछे रची गई गहरी साजिश से हर कोई हैरान है। इस मामले की मास्टर माइंड सिया गोयल ने इस वारदात को इस पुख्ता प्लान के रचा था कि पहली नजर में हर कोई इसे हादसा समझ बैठा। लेकिन केतन की मां को अपने बेटे की मौत पर विश्वास नहीं हुआ। केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर सिया ने पुलिस को बताया कि उसके और चेतन के बीच तय हुआ था कि जब मैं नीचे झुक जाऊं तो समझ लेना कि केतन को धक्का देना है। दोनों ने 18 जून को इस अपराध को अंजाम देने से पहले इसकी पूरी योजना बनाई थी। चेतन चौधरी ने केतन और सिया का पीछा किया और विंचू काटा रिज के पास एक सुनसान चट्टान पर पहुंचकर सिया गोयल की ओर से पहले से तय सिग्नल का इंतजार किया।
दोनों के बीच यह तय हुआ था कि सही समय आने पर सिया बैठकर इशारा करेगा। सिग्नल मिलने के बाद चेतन चौधरी पीछे से केतन अग्रवाल के पास गया, उसे धक्का देकर चट्टान से नीचे गिरा दिया और वहां से भाग गया। इसके बाद सिया दुर्घटना बताकर चिल्लाने लगी। सूत्रों के मुताबिक, सिया ही मर्डर की मास्टर माइंड है। उसने ही केतन की हत्या के लिए चेतन को उकसाया था। सिया ने 14 जून को भी केतन को मारने की कोशिश की थी। तब भी सिया ने केतन को धक्का दिया था लेकिन केतन ने एक पेड़ को पकड़कर लटक गया था जिससे वह बच गया था। सिया की जब यह योजना फेल हो गई, तब उसने 18 जून को लोहगढ़ जाने की योजना बनाई। लेकिन इस बार केतन की किस्मत ने साथ नहीं दिया। सिया ने चेतन के साथ मिलकर अपने मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया।


