भोपाल l डीपीसी की बैठक में राज्य पुलिस सेवा के जिन 8 अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई है उनमें  सीताराम सदभैय्या, निमिषा पांडेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा शामिल हैं। इन चयनित अधिकारियों को जल्द ही आईपीएस अवार्ड किया जाएगा। इसकी अधिसूचना अगले महीने जारी होने की संभावना है। मध्यप्रदेश पुलिस में राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 27 अफसरों को आईपीएस अवार्ड सिलेक्शन के लिए गृह विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। जिसमें डीपीसी में बेहतर रिकॉर्ड वाले 8 अफसरों  के नामों को हरी झंडी दी गई।