सिया को भी वहीं से धक्का दे देना चाहिए जहां से केतन अग्रवाल को दिया गया
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के पिता ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा है। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने दावा किया कि उनकी बेटी ने कभी शादी को लेकर आपत्ति नहीं जताई और वह केतन अग्रवाल के साथ रिश्ते में खुश थी।
प्रवीण गोयल 23 जून को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिया ने खुद उनसे केतन के साथ रिश्ता तय कराने को कहा था। उनके मुताबिक, सगाई के बाद सिया हमेशा खुश रहती थी और अक्सर केतन व उसके परिवार की तारीफ किया करती थी। प्रवीण गोयल ने यह भी दावा किया कि घटना वाले दिन लोहगढ़ किला जाने की जिद केतन ने की थी। उनका कहना है कि केतन बार-बार सिया को फोन कर रहा था और वही कार लेकर आया था। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उनकी बेटी भी दोषी निकलती है तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर आम लोगों की प्रतिक्रिया गुस्से भरी है l लोगों का दो टूक कहना है कि वहीं से सिया को भी धक्का दे देना चाहिए ...जैसा केतन के साथ हुआ है वैसा ही सिया के साथ भी होना चाहिए l तभी न्याय की जीत होगी और केतन के माता-पिता को शांति मिलेगी l


