पुणे का बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ केतन की संदिग्ध मौत ने लोगों को झकझोर दिया है, तो दूसरी तरफ इस केस से जुड़ रहे नए-नए खुलासों ने इसे और भी रहस्यमय बना दिया है। सोशल मीडिया पर इस मामले की तुलना नेटफ्लिक्स की चर्चित फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ से की जा रही है, जिसके बाद ये केस केवल एक आपराधिक जांच नहीं बल्कि सार्वजनिक बहस का विषय भी बन गया है।

 ‘हसीन दिलरुबा’ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें प्यार, धोखा, जुनून और हत्या का रहस्य दिखाया गया है। कहानी रानी नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है,  जहां हत्या, प्रेम संबंध और जांच की जटिल परतें सामने आती हैं।

फिल्म की पूरी कहानी रहस्य और सस्पेंस से भरी हुई है, जिसमें दर्शकों को आखिरी तक यह समझ नहीं आता कि असली सच क्या है। यही कारण है कि जब केतन अग्रवाल केस में प्रेम संबंध और कथित साजिश की बातें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों मामलों की तुलना शुरू कर दी। फिलहाल केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। आने वाले दिनों में जांच से जुड़े नए खुलासे इस चर्चित मामले की तस्वीर और ज्यादा साफ कर सकते हैं।