सीधा सादा केतन नहीं समझ पाया सिया की चालाकियां, पहले भी हो चुकी थीं केतन को मारने की कोशिशें
पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान कथित तौर पर ऐसे सबूत मिले जो यह बताते थे कि इस घटना से पहले भी केतन को जान से मारने की कोशिश की जा चुकी थी, एक बार नहीं, बल्कि कई बार। हर बार भाग्य ने केतन का साथ दिया और वह बच निकला l यह जानकारी सामने आते ही "हादसा" वाली थ्योरी लगभग खारिज हो गई। जब किसी को बार-बार निशाना बनाया जा रहा हो और फिर वो मर जाए, तो यह महज दुर्घटना नहीं रह जाती। इस तरह पुलिस केतन की मौत से सिया के झूठ की चादर उठाने में लगातार मेहनत करती रही और अंततः पुलिस ने सिया के दावों की पोल खोलकर रख दी l


