क्या इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने की थी बड़ी प्लानिंग
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद जो दुनिया के किसी भी कोने में घुसकर अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए जानी जाती है। लेकिन क्या हो जब मोसाद के निशाने पर किसी आतंकी संगठन का सरगना नहीं बल्कि एक परमाणु संपन्न देश की सेना का प्रमुख आ जाए। जी हां, एक ऐसा दावा जिसने ग्लोबल मीडिया और कूटनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है। दावा है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्विट्जरलैंड की वादियों में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की हत्या का सीक्रेट ऑर्डर दे दिया था l


