राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल को बताया छोटी सोनम
महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको अंदर तक हिलाकर रख दिया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल पर अपने कथित प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ किले से धक्का देकर मारने का गंभीर आरोप है। इस मामले में लगातार अपडेट आ रहे है। अब इस केस ने इंदौर के राजा रधुवंशी मर्डर केस की यादें एक बार फिर से ताजा कर दी है। पूणे केस को लेकर राजा रधुवंशी की मां का दर्द छलक उठा है।
राजा की मां उमा रधुवंशी ने कहा कि सोनम बेल पर छूट आई है इसीलिए सिया जैसी लड़कियों को हिम्मत मिल रही है। आगे उन्होंने कहा कि ये 'छोटी सोनम' है। क्योंकि जब पुलिस ने इसको पकड़ा तो इसकी चाल-ढाल आपने देखी होगी। ये बिल्कुल अलग है। ये छोटी सोनम जैसी ही चल रही है। इसको किसी प्रकार को कोई भी पछतावा नहीं है। कि मैनें इतना बड़ा गुनाह किया है, इसने किसी के बेटे को मारा है। सोनम के जमानत पर छूटने के बाद से ऐसी लड़कियों को बढ़ावा मिल रहा है। सोनम को जल्द सजा मिल जाती तो ऐसे केस बार-बार नहीं होते।


