शिवपुरीः बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक और खनिज निरीक्षक के बीच विवाद का एक और वीडियो वायरल

पिछोर क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान खनिज निरीक्षक ऋषभ दीक्षित और एक ट्रैक्टर चालक के बीच बहस और धक्का-मुक्की का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। अब सवाल यह है कि आखिर गलती किसकी है? क्या सरकारी कार्रवाई का विरोध किया गया, या फिर मामला जरूरत से ज्यादा बढ़ गया ?