आप गन मैं गोली रेडी रखिएगा, हम उस्तरे मैं धार..
मुंबई l एक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कंपाउंडर का लुक शेयर करते हुए मिर्जापुर स्टाइल में एक बेहद दमदार कैप्शन भी लिखा है। फरहान अख्तर ने लिखा, "आप गन मैं गोली रेडी रखिएगा, हम उस्तरे मैं धार। देखिए कंपाउंडर को बड़े परदे पर 4 सितंबर को।"
मिर्जापुर में कंपाउंडर के रोल से सुर्खियां बटोरने के अलावा अभिषेक बैनर्जी स्त्री और भेड़िया जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी बेहतरीन कॉमेडी और एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। अब फैन्स उन्हें दोबारा उस्तरा थामे बड़े पर्दे पर देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं।


