राजगढ़ l विकासखण्‍ड जीरापुर निवासी श्री संजय कुमार बैरागी को जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त हुई। योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने टैक्सी (इनोवा कार) क्रय करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया। उनका आवेदन भारतीय स्टेट बैंकशाखा जीरापुर द्वारा स्वीकृत किया गया तथा उन्हें 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। शेष राशि उन्होंने स्वयं की अंश पूंजी से लगाई। ऋण प्राप्त होने के बाद श्री बैरागी ने इनोवा कार खरीदी और टैक्सी व्यवसाय प्रारंभ किया। वर्तमान में उनकी टैक्सी इंदौर में संचालित हो रही है, जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 70 से 80 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। बैंक की किस्त एवं डीजल व्यय के बाद उन्हें औसतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह की बचत हो रही है।

श्री बैरागी ने कहा कि संत रविदास स्वरोजगार योजना के माध्यम से उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिला है, जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं।