पुणें में साजिश का शिकार हुए केतन के घर में मातम पसरा हुआ है, उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, अनुमानित 600 करोड़ की संपत्ति का मालिक केतन अग्रवाल इस तरह से दुनिया से चला गया, इस बात पर अभी भी उसकी मां को यकीन करना मुश्किल है। अपने बेटे के गम में ना तो वो जग पा रही हैं और ना ही सो पा रही हैं।केतन अग्रवाल की मां ने कहा कि 'हम तो शादी की तैयारियों में जुटे थेउन्होंने सिया के बारे में बताते हुए कहा 'हमने उसे बहुत प्यार दिया, हमें तो वो बहुत सुंदर-सुशील और संस्कारी लगी थी, मैंने सिया को समझाया था कि हमारे घर में ड्रिंक नहीं चलती है और तुम्हें मैं पार्टी में भी नहीं भेजूंगी लेकिन मुझे बाद में पता चला कि उसे उसकी आदत है, ये सारा किया धरा पूजा गोयल ( सिया की मां) है, वो ही सारे फसाद की जड़ है,मौत के बाद उन्हें उसपर शक कैसे हुआ? तो इस पर केतन की मां ने कहा कि 'मुझे सिया के शूज नहीं मिले थे, उसका मोबाइल और केतन का चेहरा देखा , तब मुझे सिया पर शक हुआ, इसके बाद हमने पुलिस से बात की। मैं चाहती हूं कि सिया, उसके भाई, प्रेमी, मं-बाप सबको फांसी हो।