शिवपुरी में बदरवास थाना क्षेत्र के सड़ बायपास पर चाय पीने के लिए रुकी ईको गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी 5 यात्री होटल में चाय पीने के लिए बाहर उतर चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई। यह गाड़ी उज्जैन से पटना (बिहार) जा रही थी।बदरवास थाना क्षेत्र का सड़ बायपास (शिवपुरी)।होटल पर रुककर चाय पीने जाने के दौरान अचानक गाड़ी में आग भड़की। सभी पांच यात्री सुरक्षित बच गए।