भागवत कथा में डांस करना एक महिला को पड़ गया भारी, एक साथ चली गई चार जानें
मुरैना जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है l भागवत कथा मे डांस ने तीन लोगो की जान ले ली l जानकारी के अनुसार भागवत कथा में पत्नी के डांस को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी l इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी l पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है l


