सत्ता छिन सकती है लेकिन ईमानदारी से कमाया गया सम्मान नहीं
भावुक_तस्वीर...
वामपंथ की विचारधारा का मैं न समर्थक हूं...न प्रशंसक। लेकिन व्यक्ति का मूल्यांकन उसकी ईमानदारी, सादगी और सार्वजनिक जीवन से होना चाहिए, विचारधारा से नहीं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने ध्यान खींचा। सफेद वस्त्र, चेहरे पर मास्क लगाए एक बुजुर्ग के चरणों में एक छात्रा फूट-फूटकर रोते हुए झुक जाती है। बताया जा रहा है कि वह कह रही है— "त्रिपुरा को बचा लीजिए।"
ये हैं माणिक सरकार, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
आज जब अनेक नेता अपने काफिलों, सुरक्षा घेरे और संपत्तियों से पहचाने जाते हैं, तब माणिक सरकार अपनी सादगी और ईमानदारी के कारण याद किए जाते हैं।
यदि यह तस्वीर और इसके साथ किया जा रहा दावा सही है, तो यह किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि उसके सार्वजनिक जीवन पर अर्जित विश्वास की तस्वीर है। सत्ता छिन सकती है, लेकिन ईमानदारी से कमाया गया सम्मान नहीं।


