2 करोड 25 लाख रूपये़ के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
सतना शहर के प्रधानमंत्री आवास परिसर उतैली में शनिवार को 2 करोड 25 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक व्यावसायिक परिसर (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) का भूमिपूजन नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने इस अवसर पर कहा कि यह व्यावसायिक परिसर क्षेत्र के नागरिकों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। यह कॉम्प्लेक्स सतना के शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार तीर्थवानी एवं पार्षद गोपी गेलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


