कुछ तो मैजिकल है - 15 महीने की बच्ची भगवान गणपति जी की मूर्ति के पास जाकर लड्डू लेकर आती है और मोदी जी की तस्वीर को खिलाती है
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी नातिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो अभी से ही पीएम नरेंद्र मोदी की फैन है और उनको वह लगभग भगवान का दर्जा देती है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी की बेटी यानी नातिन इवारा को लेकर कहा है कि वो मोदी जी को बहुत मानती है। एक्टर ने बताया है कि उनकी 15 महीने की नातिन के पास एक किताब है जिसमें साईं बाबा के बगल में नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। वह मोदी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए गए लड्डू उनकी तस्वीर पर चढ़ाती है क्योंकि वह उन्हें दिव्य मानती है l , 'गणपति की मूर्ति के पास जाकर लड्डू लेकर आती है और उनको खिलाती है। मैंने नहीं बोला है उसको, ना किसी और ने ऐसा करने को बोला है। कुछ तो होगा और वो अकेली बच्ची नहीं है। कुछ तो मैजिकल है।'


