छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम जैतपुर में विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगाए गए पोस्टर चर्चा का विषय बन गए।कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में कमलनाथ को लापता विधायक बताते हुए उनके क्षेत्र में नहीं आने और जनता की समस्याओं से दूरी बनाने के आरोप लगाए गए हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन विधायक कमलनाथ जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहे हैं। पोस्टर लगाए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने इसे जनता की भावना बताया है, जबकि कांग्रेस समर्थक इसे सस्ती राजनीति और प्रचार हासिल करने की कोशिश करार दे रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस पूरे मामले पर कमलनाथ या कांग्रेस संगठन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।