मेघालय हाईकोर्ट ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत से मिली जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। अप्रैल 2026 में शिलांग की एक अदालत ने सोनम को जमानत दी थी l अदालत ने माना था कि सोनम की गिरफ्तारी के आधार सही तरीके से नहीं बताए गए थे और पुलिस दस्तावेजों में हत्या की धारा की जगह गलत धाराएं लिखी गई थीं। हाईकोर्ट ने  निचली अदालत द्वारा पकड़ी गई प्रक्रियात्मक कमियों और जमानत की शर्तों को सही ठहराया। मई 2025 में राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय घूमने गए थे, जहाँ उनकी हत्या कर दी गई थी।