ग्वालियर l राजनीति मे सिंधिया परिवार का नया रूप हमेशा देखने को मिला है ऐसा ही गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की एक पंचायत मे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  का नया रूप देख लोग हैरान रहा गए, गुना दौरे पर पहुंचे ग्वालियर राजपरिवार के मुखिया ने न केवल महिला स्व-सहायता समूहों की हौसलाअफजाई की, बल्कि प्रोटोकॉल और सुरक्षा घेरे को दरकिनार कर एक आम नागरिक की तरह महिलाओं के बीच बैठकर रसोई की कमान संभाल ली। उनके इस आत्मीय अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग और उनके समर्थक दंग रह गए।
यहां महिलाओं को गर्मा-गरम पूड़ियां बनाते देख सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए और उनके पास जमीन पर बैठ गए l