नीमच l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को नीमच दौरे पर रहे, जहां मंच पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सबका ध्यान खींच लिया। भाषण के दौरान समय को लेकर मुख्यमंत्री और जावद विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के बीच हुई 'इशारों-इशारों' की बात अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है।

हुआ यूं कि मुख्यमंत्री के भाषण से ठीक पहले जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मंच पर अपनी बात रख रहे थे। करीब 7 मिनट तक विकास कार्यों पर बोलने के बाद भी जब उनका भाषण जारी रहा, तो मंच पर बैठे सीएम डॉ. मोहन यादव ने उन्हें हाथ से "लिटिल बिट" (यानी थोड़ा कम या संक्षेप में बोलने) का इशारा किया।

सीएम का यह इशारा देखते ही सखलेचा के हाव-भाव बदल गए और उन्होंने तुरंत अपने कागज समेटे, भाषण को बीच में ही खत्म किया और जाकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए।